Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राहुल गांधी दिशाहीन और गैर-जिम्मेदार नेता: अन्नपूर्णा देवी

गिरिडीह पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने संसद में हंगामे को लेकर कांग्रेस नेता पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष सवाल पूछे, लेकिन सदन की मर्यादा भी रखे झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी साधा निशाना

0 7

गिरिडीह। गिरिडीह पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और घखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को गिरिडीह पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सबसे पहले जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद नये परिसदन भवन में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय और राज्य की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी एक “दिशाहीन और गैर-जिम्मेदार नेता है। आरोप लगाया कि वे लगातार संसद की कार्यवाही को बाधित करने का काम कर रहे हैं। जबकि लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सरकार से सवाल पूछना उनका अधिकार भी होता है, लेकिन सवाल पूछने और सदन की कार्यवाही बाधित करने में अंतर है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष को संसद की मर्यादा और अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी माइक बंद किए जाने का मुद्दा उठाया जाता है तो कभी दूसरे विषयों को लेकर सदन में हंगामा किया जाता है। जबकि विपक्ष को अपनी बात प्रभावी और लोकतांत्रिक तरीके से सदन में रखनी चाहिए, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सके।

sawad sansar

आंदोलनरत छात्रों से वार्ता कर समाधान निकाले राज्य सरकार

बातचीत के दौरान छात्र आंदोलन पर हेमंत सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि रांची में छात्र बारिश और धूप की परवाह किए बिना अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे में राज्य सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों का भविष्य किसी भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। लंबे समय तक छात्रों का आंदोलन जारी रहना न तो सरकार के हित में है और न ही छात्रों के। सरकार को छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी जायज मांगों का समाधान निकालना चाहिए।

‘व्यवस्था नहीं संभल रही तो मुख्यमंत्री दें इस्तीफा’

इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार छात्रों की समस्याओं और मौजूदा परिस्थितियों को संभालने में सक्षम नहीं है तो उसे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर सरकार से व्यवस्था नहीं संभल रही है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के द्वारा राहुल गांधी और हेमंत सरकार को लेकर दिए गए बयान से झारखंड की राजनीति में सियासी सरगर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.