Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अहले सुबह नगर आयुक्त के अचानक नगर निगम परिसर पहुंचने से कर्मियों में हड़कंप

चबुतरे पर बैठकर सुनी कर्मियों की समस्या, सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने को लेकर दी सख्त हिदायत

0 48

गिरिडीह। नगर निगम परिसर में मंगलवार की सुबह का नजारा कुछ बदला हुआ सा था। हुआ यूं की नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ फिल्म ‘नायक’ के शिवाजीराव स्टाइल में अचानक सफाई व्यवस्था का जायजा लेने नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना और तामझाम के निगम कार्यालय में नगर आयुक्त के पहुंचने से कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस क्रम में जानकारी मिलते ही नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा भी नगर निगम पहुंच गई।

इस दौरान नगर आयुक्त ने निगम कार्यालय परिसर के चबूतरे पर बैठकर साफ-सफाई व्यवस्था और कर्मियों की कार्यशैली का जायजा किया। उन्होंने सबसे पहले सफाई कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा सफाई कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नागरिक सुविधाओं एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।

sawad sansar

विदित हो कि बिजय सिंह बिरुआ ने 19 जून को ही गिरिडीह नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक गिरिडीह में अपर समाहर्ता के पद पर कार्य कर चुके हैं, जिसके कारण वे जिले की प्रशासनिक और स्थानीय परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। करीब दो घंटे तक नगर निगम परिसर में मौजूद रहे नगर आयुक्त आम नागरिकों और सफाई कर्मियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं भी सुनते रहे।

इस दौरान करीब नगर आयुक्त श्री बिरूवा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की भी बात कही।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.