Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज छात्र छात्राओं ने समाहरणालय में किया प्रदर्शन, आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

0 563

गिरिडीह। सत्र 2024-25 का छात्रवृत्ति नहीं मिलने नाराज काफी संख्या में छात्र- छात्राएं झंडा मैदान पहुंची और आजसू छात्र संघ के बैनर तले समहारणालय पहुंच के विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों का नेतृत्व कर रहे आजसू छात्र संघ के जिला सचिव अक्षय यादव ने झारखंड कल्याण विभाग मंत्रालय के नाम से उपायुक्त रामनिवास यादव को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के आपसी विवाद का दुष्प्रभाव विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे 10वीं, 11 वीं, 12 वीं, यूजी, पीजी, बीएड, लॉ, बीटेक, फार्मेसी, इंजीनियरिंग के हजारों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रवृति का लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों को सत्र 2024-25 का छात्रवृति अब तक नहीं मिल पाया है। वर्तमान सत्र 2025-26 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है परन्तु लंबित पड़ी पुराने सत्र की 2024-25 के छात्रवृत्ति देने का अभी तक कोई आसार नहीं दिख रहा है। जिससे लाखों छात्र छात्राएं की पढ़ाई पर बहुत बड़ा असर पड़ रहा है। कहा कि पिछले 2-3 वर्षों से झारखंड की छात्रवृत्ति व्यवस्था चरमरा गई है। विगत 5 वर्षों में जहां एक ओर नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के वेतन और सुविधाओं में 2 से 3 गुना की वृद्धि हुई है। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को उनकी छात्रवृत्ति के लिए 1 से 2 वर्ष की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। कहा कि झारखंड प्रदेश आजसू छात्र संघ द्वारा 27 नवंबर 2025 को राज्य स्तरीय आंदोलन का आह्वान मोरहाबादी मैदान रांची से झारखंड राजभवन तक हजारों की संख्या में आंदोलन किया जाना है।

 

sawad sansar

प्रदर्शन के दौरान कुंदन चंद्रनवंशी, बंटी कुमार , दिलीप मंडल, अंकित राज, पोखन यादव , सौरव सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.