Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

घूसखोर कर्मचारी को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

तिसरी प्रखंड का कर्मचारी रामनरेश चौधरी एसीबी की गिरफ्त में

0 2,256

गिरिडीह : एसीबी की टीम ने तिसरी प्रखंड के कर्मचारी रामनरेश चौधरी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

बताया जाता है कि रामनरेश चौधरी जमीन ऑनलाइन करने के लिए गुमगी निवासी नरेश यादव से पांच हज़ार रुपए घूस की मांग कर रहा था. नरेश यादव ने एसीबी से इस बात की शिकायत की और फिर घूसखोर कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एसीबी ने जाल बिछाया. योजना के अनुसार आज नरेश यादव कर्मचारी को रुपए देने गए और जैसे ही उन्होंने रामनरेश चौधरी को रुपए थमाये, वहाँ पहले से घात लगाए मौज़ूद एसीबी की टीम ने उसे धर धबोचा और गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गई. कर्मचारी की गिरफ़्तारी के बाद जब टीम उसे लेकर अपने गाड़ी की ओर जा रही थी, तो लोगों का हुज़ूम भी पीछे पीछे चल पड़ा और गुस्साये लोगों ने घूसखोर कर्मचारी के खिलाफ नारेबाज़ी भी की.

 

sawad sansar

……. वीडियो खबर देखने के लिए जुडें हमारे you tube चैनल से

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.