संविधान गौरव दिवस के रूप में भाजपा मनायेगी भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती
पूर्व मंत्री नीरा यादव ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह। भाजपा इस बार भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। बुधवार को पूर्व मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, पूर्व मेयर प्रकाश सेठ, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष हरमिदंर सिंह बग्गा, कामेश्वर पासवान, विनय सिंह मौजूद थे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भाजपा के द्वारा पूरे झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनायेगी। कहा कि भाजपा सभी महापुरुषो को सम्मान देने के साथ ही आज के युवाओं को उन महापुरुषों के जीवन से रूबरू कराने के लिए कटिबद्ध है। ताकि युवाओं को देश के महापुरुषो के बारे में जानकारी मिल सके।


पूर्व मंत्री सह कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा कि झारखण्ड भाजपा भी पीएम मोदी का आभार मानती है कि वो भगवान बिरसा कि जयंती को जनजाति आदिवासी दिवस के रूप में मना रही है। क्योंकि भगवान बिरसा के नेतृत्व में ही पहला उलगुला आजादी को लेकर हुआ था। कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि राष्ट्र निर्माण में लगे जनजाति वर्ग को भी एक मजबूत पहचान मिले ।

