Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एक बार फिर ड्रोन के सहयोग से उत्पाद विभाग को अवैध शराब के खिलाफ मिली सफलता

गांवा के जंगली इलाके में बसे गांव में की छापेमारी

0 702

गिरिडीह। ड्रोन के सहयोग से एक बार फिर उत्पाद विभाग ने गावाँ थाना के अंतर्गत सिजुवाई और ककड़ीयार गाँव में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान उक्त स्थल से चुलाई शराब बनाने वाले उपकरण, जावा महुआ एवम् भट्टी को नष्ट करने के साथ ही 10 हजार 400 किलो जावा महुआ और करीब 200 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।

इस क्रम में उत्पाद विभाग ने अवैध तरीके से शराब बनाने के आरोप में तीन अभियुक्त के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया है।

sawad sansar

छापामारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन कर रहे थे। वहीं छापेमारी टीम में बिहार के नवादा जिला के पक्रिवर्मा उत्पाद थाना से निरीक्षक मध निषेध रामेश्वर तुड्डू, सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध-सह-ड्रोन प्रभारी अशोक कुमार, गावाँ थाना के अवर निरीक्षक प्रवेश चौधरी के अलावे सशस्त्र बल एवम् गृह रक्षक जवान शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.