Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

महापर्व छठ को तैयारी चरम पर, साफ़-सफाई में जुटा नगर निगम

छठ घाटों को आकर्षक रूप दें रहे है स्थानीय पूजा समिति के लोग

0 337

गिरिडीह। लोकआस्था का महापर्व छठ को लेकर गिरिडीह में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। सुबे के मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निर्देश के बाद नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न छठ घाटों की सफाई की जा रही है। वहीं स्थानीय छठ पूजा समिति के द्वारा भी जोर शोर से तैयारी की जा रही है।

sawad sansar

समितियों के द्वारा भी छठ घाटों को आकर्षक तरीके से सजाने का काम भी तेज़ी से चल रहा है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के सूर्य उपासना कर सकें। शहर के प्रमुख छठ घाटों में एक अरगाघाट, शिव शक्ति घाट, दिनदयाल छठ घाट सहित अन्य सभी छठ घाट को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.