Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रांची के बाद गिरिडीह में बना ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, स्वास्थ्य मंत्री व नगर विकास मंत्री ने किया उद्घाटन

गिरिडीह को बनाया जायेगा मेडिकल हब: डॉ इरफान अंसारी ,, ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की शुरूआत होने से गिरिडीह वासियों को होगा फायदा: सुदिव्य कुमार

29

गिरिडीह। गिरिडीह सदर अस्पताल में संचालित रक्त केन्द्र में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के संचालन के लिए भारत सरकार के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन द्वारा लाइसेंस प्रदान किया गया है। जिसका विधिवत् उद्घाटन शनिवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के अलावे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा, रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविन्द कुमार व कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सतिश केडिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर रेडक्रॉस के सचिव विवेश जालान, वाइस चैयरमेन चरणजीत सिंह, पूर्व चैयरमेन मदन विश्वकर्मा व पूर्व वाइस चैयरमेन डॉ तारकनाथ देव सहित अन्य पदाधिकारियों ने शॉल व पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि रक्तदान को लेकर गिरिडीह के लोग सबसे अधिक जागरूक है और सबसे अधिक रक्तदान करते है। गिरिडीह सदर अस्पताल में संचालित रक्त केन्द्र में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी। स्थानीय विधायक व मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा भी लगातार दबाव बना रहे थे, जिसे देखते हुए इसे पूरा करने को काम किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गिरिडीह को मेडिकल हब के रूप में विकसीत किया जायेगा। पूराने सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलजे बनाने के साथ ही तीन सौ बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जायेगा।

वहीं नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा गिरिडीह में झारखंड का दूसरा ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की शुरूआत की गई है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा। कहा कि अब एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

 

इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन जहां रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविन्द कुमार ने किया। वहीं मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल के अलावे कई चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी व रेडक्रॉस के सदस्यो सहित झामुमो नेता सईद अख्तर, सेफ अली गुड्डु, रूमी बुलंद अख्तर मौजूद थे।

Comments are closed.