Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

16 साल से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली सनातन टुडू को गिरिडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई

1,038

गिरिडीह। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की अहले सुबह पुलिस ने 16 साल से फरार हार्डकोर नक्सली सनातन टुडू को गांडेय थाना इलाके ओझाडीह गांव से दबोचने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार सनातन टुडू पिछले 16 साल से फरार चल रहा था और इसी क्रम में एसपी को जब गुप्त सूचना मिली की सनातन टुडू अपने गांव आया हुआ है तो एसपी के निर्देश पर डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में पीरटांड़ थाना प्रभारी ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर हार्डकोर नक्सली सनातन टुडू को दबोचा।

sawad sansar

जानकारी के अनुसार गांडेय से गिरफ्तार इस हार्डकोर नक्सली के पास से कोई हथियार तो बरामद नही हुई है, लेकिन इसके खिलाफ पीरटांड़ में आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज है।

ITI

Comments are closed.