Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

1518 किमी पदयात्रा कर गिरिडीह पहुंचे गुणी बाबा

शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए गंगोत्री से जल लेकर निकले बाबा बैद्यनाथ, बासुकीनाथ और नागेश्वर धाम में करेंगे जलाभिषेक

0 5

गिरिडीह : शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति की कामना को लेकर धनबाद निवासी गुणवंत जोशी उर्फ गुणी बाबा गंगोत्री धाम से जल लेकर 1518 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए गिरिडीह पहुंचे। यहां शिव भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया।

देश के वीर सपूतों के लिए अनोखी साधना

sawad sansar

गुणवंत जोशी ने बताया कि सरहद पर देश की रक्षा करते हुए सैनिक अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर देते हैं। ऐसे 20 शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए वह गंगोत्री से जल लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ में जलाभिषेक के बाद वह गुजरात स्थित बाबा नागेश्वर धाम जाएंगे और वहां भी जलाभिषेक करेंगे।

बाबा की कृपा से मिल रहा लोगों का सहयोग

धनबाद के धोवाटांड़, शास्त्री नगर निवासी गुणवंत जोशी ब्रह्मचर्य जीवन जी रहे हैं और पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और उन्हें कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं हुई। यह सब बाबा की कृपा है। गिरिडीह के लोगों के स्वागत और सत्कार से भी वह काफी अभिभूत नजर आए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.