Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में हुआ सहायक आचार्य संघ का गठन, झंडा मैदान मे ंहुई बैठक कुणाल कुमार अध्यक्ष, रविशंकर सचिव व शहाबुद्दीन आलम चुनें गए कोषाध्यक्ष

0 13

गिरिडीह। झारखण्ड प्रदेश सहायक आचार्य संघ के द्वारा सोमवार को गिरिडीह जिला कमिटी गठन को लेकर झंडा मैदान में एक बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी 13 प्रखण्डों के सहायक आचार्य संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार ने किया, जबकि मंच संचालन श्री कुमार सिंह ने किया। बैठक में लोकतांत्रिक तरीके से जिला कमिटी के गठन एवं विभिन्न पचाधिकारियों चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस दौरान सर्वसम्मति से कुणाल कुमार अध्यक्ष, रविशंकर सचिव व शहाबुद्दीन आलम कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान अजित कुमार सिंह को प्रवक्ता बनाया गया। जबकि शाहिद अंजूम, श्रीलाल महतो, राजेश कुमार चौधरी संरक्षक बनाए गए। वहीं उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कश्यप, अशोक सिंह, मुकेश कुमार, संदीप कुमार जायसवाल, उमाकांत तिवारी, सुभाष पांडे चुने गए। जबकि सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा चुने गए। कार्यालय सचिव सीताराम गुरु, दीपक कुमार संगठन सह सचिव, नमित कुमार व सुमित कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी, श्रीकांत कौशिक तकनीकि सहायक बनाए गए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.