Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हूल दिवस पर डीसी, एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को किया याद, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हूल विद्रोह के महानायकों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

0 43

गिरिडीह। हूल दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू सहित हूल विद्रोह के सभी महानायक वीरों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि  दी गई। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त रामनिवास यादव पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, उत्पाद अधीक्षक डॉ. शिव कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पीत कर हूल विद्रोह के अमर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

sawad sansar

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि हूल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा वीरांगना फूलो-झानो ने अन्याय, शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का जो शंखनाद किया, वह आज भी समाज को साहस, स्वाभिमान और न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। हूल दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों, सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने का भी अवसर है। कहा कि जिला प्रशासन उनके बताए आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा, सुशासन और समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.