Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ताराटांड़ के बादगुंडा में शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद, चले लाठी, डंडे और पत्थर,कई घायल

डीसी और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात पर पाया काबू

0 405

गिरिडीह। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव में बुधवार को निकले शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चलने लगे। झड़प में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही डीसी रामनिवास यादव तथा एसपी डॉ. विमल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.