Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हजारीबाग में पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में प्रेस क्लब ने किया प्रदर्शन मंत्री के समक्ष पत्रकार पर हुए हमले की कि निंदा, झारखंड सरकार से की पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

0 28

गिरिडीह। हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह प्रेस क्लब के द्वारा शहर के टॉवर चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में पत्रकारों ने तख्ती के साथ प्रदर्शन किया। मौके पर पत्रकारो ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, पत्रकारों पर हमला बंद करो, मंत्री इरफान अंसारी माफी मांगो सरीखे नारे लगा रहे थे।

मौके प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद अग्रवाल ने कहा कि हजारीबाग में मंत्री के सामने पत्रकार पर हमला किया जाना काफी निंदनीय घटना है। हाल के दिनों में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। जो सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। कहा कि इसी घटनाओं के कारण न सिर्फ पत्रकारों का मनोबल गिरता जा रहा है बल्कि लेखनी भी प्रभावित होती है। उन्होंने झारखंड सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।

sawad sansar

प्रदर्शन में सूरज सिन्हा, अभिषेक सहाय, रिंकेश कुमार, जगजीत सिंह बग्गा, सुनील मंथन, पियूष मिश्रा, शाहिद इमाम, मृणाल सिन्हा, अजय सिंह, योगेश, अंजनी सिन्हा, विनोद विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, नमन मिश्रा, विकास सिंह, निशांत बरनवाल, सुरेंद्र यादव, विनोद कुमार सहित कई पत्रकार शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.