Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मारवाड़ी सम्मेलन और युवा मंच ने विश्वनाथ नर्सिंग होम में लगाया वृहत रक्तदान शिविर, 115 यूनिट हुआ रक्त संग्रह

डीसी रामनिवास यादव ने किया शिविर का उद्घाटन, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

442

गिरिडीह। मारवाड़ी जिला सम्मेलन व मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को शहर के विश्वनाथ नर्सिंग होम परिसर में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ 115 यूनिट रक्त संग्रह किया। शिविर का उद्घाटन डीसी रामनिवास यादव ने किया। इस मौके पर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिसपुते, एएसपी अनिकेत कुमार, सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा व रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अतिथियों के द्वारा रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।

sawad sansar

मौके पर डीसी श्री यादव ने शिविर के आयोजकों और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। लोगों को हमेशा रक्तदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। क्योंकि हमारे रक्त संग्रह करने से किसी की जान बच सकती है।

कार्यक्रम का संचालन रेडक्रोस के चेयरमेन अरविंद कुमार व सुनील मोदी ने संयुक्त रूप से किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप अग्रवाल ने किया। वहीं शिविर के दौरान मारवाड़ी जिला सम्मेलन के अध्यक्ष श्रवण केड़िया, मारवाड़ी समाज के प्रदीप अग्रवाल, विकास खेतान, डॉ एस के डोकानिया, डॉ नीरज डोकानिया, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, पंकज राठी, निर्मल सलामपुरिया, दिनेश खेतान,

राकेश मोदी, राहुल केड़िया, संजय शर्मा के अलावे रेडक्रॉस के सचिव विवेश जलान, वॉइस चेयरमैन चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश जलान, पूर्व चेयरमैन मदन विश्वकर्मा, पूर्व वॉइस चेयरमैन डॉ तारकनाथ देव, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल, नील कमल भरतिया, नवीन सेठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.