Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सीबीआई जांच हुई तो कई मंत्री और अधिकारी जायेंगे जेल: रघुवर दास

गिरिडीह पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी के आवास पर पहुंच उनकी दिवगंत पत्नी को दी श्रद्धांजली

0 5

गिरिडीह। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे और कई कार्यकमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी स्व. प्रभा शाहाबादी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए रघुवर दास ने राज्य में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जेपीएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने से सरकार क्यों पीछे हट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में अभय तिवारी महज एक मोहरा हैं और इसके पीछे सरकार के मंत्रियों के इशारे पर पूरा खेल हुआ है। उन्होंने जेपीएससी मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए दावा किया कि जांच होने पर सरकार के कई मंत्री और अधिकारी जेल में नजर आएंगे।

sawad sansar

इस दौरान उन्होंने एमएमडीआर बिल को लेकर कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पत्थर, बालू और कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है और सिंडिकेट के जरिए लूट की जा रही है।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, विनय शर्मा, दिनेश यादव, पूर्व इंजिनियर विनय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, कामेश्वर पासवान, मुकेश जालान, संजीव कुमार गुड्डू, मनोज संघई, सुरेश मंडल, उज्वल साव, अरविंद बरनवाल, सुबोध प्रकाश, भाजपा नेत्री प्रो. बिनीता कुमारी, पूनम प्रकाश, संजू देवी समेत कई भाजपाई मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.