Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पचम्बा थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान

डिक्की सहित वाहन व चालक के कागजातों की हुई जांच

961

गिरिडीह। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार देर रात को पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। पचम्बा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में सघन वाहन जांच चलाया गया। वाहन जांच के दौरान दो पहिया, चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के डिक्की के अलावे वाहन व चालक से संबधित विभिन्न कागजातो की जांच की गई।
मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। वरीय जिला अधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।

ITI

Comments are closed.