Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन, केन्द्र सरकार का जलाया पुतला

0 2

गिरिडीह। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण प्राथमिकी के विरोध में तथा उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने टॉवर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी दहन किया।

मौके पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि पिछले दिनों उत्तराखंड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद भाजपाइयों द्वारा उस जगह का शुद्धिकरण किया गया, जो कि भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी नीतियों का परिचायक है। कहा कि इस मामले को लेकर जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आवाज उठाई तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जो भाजपा की घटिया सोच और भारतीय जनता पार्टी को रसातल में ले जाने वाला कार्य है। कहा कि भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है इसलिए कभी उनके सदस्यता रद्द करवाती है तो कभी उन पर मुकदमा करवाती है। भाजपा की यही सब हरकतें उसके विनाश का कारण बनेगी।

sawad sansar

मौके पर कांग्रेस नेता अजय सिंहा, निजामुद्दीन अंसारी, अमित सिन्हा, मोहम्मद अली खान, अशोक विश्वकर्मा, प्रोफेसर मंजूर आलम अंसारी, साबिर अहमद खान, शाहनवाज आलम, मोहम्मद मुनीर, मोहम्मद नवाब, सुलेमान अख्तर, संतोष वर्मा, विनीत भास्कर, प्रकाश दास, मोहम्मद मंसूर, मो0 सोहेल, समीर राज चौधरी, बिलाल अहमद हुसैनी, गुड्डू यादव, आसिफ अली, गुलाम मुस्तफा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.