Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

समाहरणालय परिसर में वोटर हेल्प लाइन केंद्र की हुई शुरूआत, डीसी व एसपी ने विधिवत् किया उद्घाटन

वोटर हेल्प लाइन केंद्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ओर अधिक सुदृढ़ एवं सहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल: डीसी

0 54

गिरिडीह। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार व उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर वोटर हेल्पलाइन का विधिवत शुरूआत की गई। मौके सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर आशुतोष तिवारी समेत निर्वाचन शाखा के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

sawad sansar

इस मौके पर उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि वोटर हेल्प लाइन केंद्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ओर अधिक सुदृढ़ एवं सहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि यह केंद्र विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ मतदाताओं को त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम निर्वाचन सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह सहायता केंद्र मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यहां मतदाता गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन, स्थानांतरण सहित निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे 30 जून से प्रारंभ विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें और लोकतंत्र को ओर अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

डीडीसी स्मृता कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समावेशिता लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा त्रुटियों का समयबद्ध निराकरण जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न रहे। इसके लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन एवं सहायता केंद्र की शुरूआत की गई है।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.