Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क किनारे खड़े ट्रक में हाइवा ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा हाइवा का चालक गैस कटर से कैबिन को काटकर सुरक्षित निकाला गया ड्राइवर

0 8

गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के हैंड टोल के पास जीटी रोड पर शनिवार की अहले सुबह सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे से हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में जहां एक ओर ट्रक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। वहीं हाइवा का चालक कैबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य जूट गए।

बताया जा रहा है कि कोलकाता से पटना की ओर जा रहा एक ट्रक खराब होने के कारण जीटी रोड के किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

sawad sansar

हादसे के बाद चालक काफी देर तक कैबिन में फंसा रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद गैस कटर की मदद से हाइवा के क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद जीटी रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.