Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक लिए गए कई निर्णय

683

गिरिडीह। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक गुरुवार को जेसी बोस परिहार में जिलाध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव मो0 अख्तर अंसारी ने की। बैठक की शुरूआत झारखंड अलग राज्य के महानायक रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त कर किया गया।

 

बैठक में सर्वसम्मति से नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि, संघ के सदस्यता अभियान को तेज करने, प्रखण्ड कार्यकारणी के पुर्नगठन, 2010 में नियुक्त व बहाल शिक्षकों का वरीय वेतनमान का पे फिक्शेशन हेतु पहल, 2023 में नियुक्त शिक्षकों का लंबित सेवा संपुष्टि जल्द से पुर्ण करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से वार्ता करने का निर्णय लिया गया।

 

sawad sansar

बैठक में संघ के जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मिथुन राज, राजेश कुमार सिंह के अलावे दीपक राय, जितेन्द्र विश्वकर्मा, बसंत कुमार, मनीष कुमार, महेन्द्र कुमार, महेन्द्र प्रसाद दांगी, केशरी नंदन, मो0 इरशाद अंसारी, कुबेर कुमार राय, विकाश कुमार, नारायण मुर्मू, ब्रजेश कुमार देव, मुकेश कुमार पाण्डेय, निवास त्रिवेदी, ओम प्रकाश राय, इन्द्रदेव साव, जितेन्द्र कुमार भगत, अविनाश कुमार पाण्डेय, कुबेर कुमार राय, रमेश चन्द्र झा, जितेंद्र कुमार, मो0 इमरान शामिल थे।

ITI

Comments are closed.