Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जामताड़ा में मवेशी लदी बोलेरो पलटी, दो लोगों और तीन बैलों की मौत

करमाटांड़-मधुपुर मुख्य सड़क पर इंद्राटांड़ के पास देर रात हुआ हादसा

0 4

जामताड़ा। करमाटांड़-मधुपुर मुख्य सड़क पर इंद्राटांड़ के समीप बुधवार देर रात मवेशी लदी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में लदे पांच मवेशियों में से तीन बैलों के भी मारे जाने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में पांच मवेशियों को लेकर ले जाया जा रहा था। इंद्राटांड़ के पास सड़क के तीखे मोड़ पर वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

sawad sansar

मृतकों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरूडीह निवासी अशरफ अंसारी और रफीक अंसारी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया है।

घटना के बाद पुलिस वाहन में मवेशियों के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मवेशियों को किन परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था और परिवहन से संबंधित नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

हादसे के बाद मवेशियों के परिवहन के तरीके को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच और नियमों के अनुरूप कार्रवाई की मांग की है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.