Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विशेष ड्राइव चलाकर वन विभाग ने 28 हाथियों के झुंड को सुरक्षित कोरिडोर में पहुंचाया

मानव के साथ साथ सभी जीव जंतु पर्यावरण के अभिन्न अंग: एस के रवि

0 26

गिरिडीह। गिरिडीह वन प्रक्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़ के दुधनिया गांव में सरिया क्षेत्र से आए 28 हाथियों के झुंड को अत्याधुनिक ड्रोन के मदद से रिहायशी इलाकों से सुरक्षित वनों में पहुंचाने में वन विभाग को सफलता मिली है। वन विभाग की विशेष ड्राइव टीम क्यूआरटी वाहन एवं ग्रामीणों की मदद से हाथियों के झुंड को ट्रैक कर सुरक्षित वनों में पहुंचाया गया है।

दो दिन तक रात भर चले इस ड्राइव में मानव हाथी द्वंद को रोकने के लिए हाथियों को पीरटांड़ के दूधनिया, कठवारा, कुम्हारलालो, नावाडीह, प्रतापपुर, पारसबनी, जंगो, बिशुनपुर, खेताडाबर, अंगिया होते हुए उनके कॉरिडोर में ड्राइव किया गया है।

sawad sansar

गिरिडीह वन क्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि ने कहा कि हाल फिलहाल में विभिन्न क्षेत्रों में मानव हाथी द्वंद की घटनाएं सामने आई है। उससे बचाव के लिए ग्रामीणों को सजग रहने तथा विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। कहा कि मानव के साथ-साथ हाथी समेत सभी जीव पर्यावरण के अभिन्न अंग है। इसलिए सबका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.