हरलाडीह मंडल में भाजपा ने किया कार्यकर्ता मिलन समारोह, दूसरे दलों को छोड़ कर सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

गिरिडीह। भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अंतर्गत पीरटांड हरलाडीह मंडल में गुरुवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता और जिला महामंत्री सिकंदर हेमब्रम के संचालन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सुनील बेसरा एवं गोविन्द हेमब्रम के नेतृत्व में झामुमो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के लोग भाजपा में शामिल हुए।
जिनका भाजपा के नेताओं ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन की मुख्यधारा से जोड़ते हुए राष्ट्र एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा से जुड़ना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों का प्रभाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा राष्ट्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भाजपा आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार एवं विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव, ई. विनय सिंह, चुन्नूकांत, गोड्डा प्रभारी सुरेश साव, भाजपा नेता मनोज साहू, विनय सिंह जिला महामंत्री सिकंदर हेम्ब्रम सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासी समाज के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास की राजनीति से प्रभावित होकर लगातार बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। कहा कि आदिवासी समाज के बीच भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने सहित आदिवासी समाज के सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, रिंकी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पाण्डेय, अम्बुज मादक, हीरालाल प्रसाद, विकास ठाकुर, उत्तम वर्मा, बैकुंठ पंडित, मुकेश किस्कू, अमीन टुडू, प्रकाश हांसदा, एतवारी मरांडी, मुकेश टुडू, बिनोद टुडू, झंडू प्रसाद महतो, तलेश्वर महतो, गोविन्द हांसदा, प्रभु मुर्मू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

