लोहरदगा में आयोजित मेधा संस्कृति महोत्सव बरगंडा एसएसभीएम के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन विजेता प्रतिभागियों और आचार्य का हुआ भव्य सम्मान, गया में विद्यालय का करेंगे प्रतिनिधित्व

गिरिडीह। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को वंदना सभा के दौरान मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले भैया-बहनों एवं आचार्य को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरूआत विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। वहीं समारोह में उपस्थित विद्यालय के बस चालक एवं अभिभावक मनोज कुमार को आचार्य अजित मिश्र ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रांतीय सांस्कृति महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों एवं आचार्य को सम्मानित किया गया।
मौके पर बताया गया कि लाहरदगा में संचालित शीला अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में बरगंडा विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बाल वर्ग संस्कृति बोध प्रश्नमंच में कक्षा आठ के आकर्षण रूद्र, हरिओम कुमार उपाध्याय एवं राम विजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शिशु वर्ग संस्कृतिबोध प्रश्नमंच में कक्षा चार की प्रीति निषाद, प्रियांशी कुमारी एवं भाविका नीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग आशु भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 की प्रिया कुमारी तथा आचार्य पत्र-वाचन प्रतियोगिता में डॉ. ब्रजेश बर्णवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र स्तरीय सांस्कृति महोत्सव के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। बताया गया कि सभी विजेता प्रतिभागी गया में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।


प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और आचार्यों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित प्रतिभागियों को क्षेत्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

