Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वर्ष 2026-27 के लिए अनिल अग्रवाल बने लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन के अध्यक्ष व साहिल बने सचिव

0 13

गिरिडीह। सामाजिक सेवा में बढ़चढ़कर भागीदारी निभाने वाली संस्था लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन को वर्ष 2026-27 के लिए लायन अनिल अग्रवाल को अध्यक्ष, लायन साहिल कुमार को सचिव तथा लायन अंकित सरावगी को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। क्लब में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष लायन अनिल अग्रवाल ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र शिविर, रक्तदान शिविर, शिक्षा सहायता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से टीम भावना से काम करने की अपील की।

वहीं सचिव लायन साहिल कुमार ने कहा कि क्लब की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सेवा पहुंच सके। जबकि कोषाध्यक्ष लायन अंकित सरावगी ने पारदर्शिता के साथ वित्तीय प्रबंधन का भरोसा दिलाया। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

 

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.