Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की की काफी कोशीश, सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में पहुंचे समर्थक व कार्यकर्ता

0 13

गिरिडीह। झारखंड के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। हालांकि चिकित्सकों के द्वारा करीब डेढ घंटे तक सीपीआर सहित विभिन्न चिकित्सकीय माध्यम से उन्हें बचाने की कोशीश की गई, लेकिन उन्हें सफलता नही मिली। सुबह करीब चार बजे मर्सी हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्सक डॉ. शाहजाद शेख ने उनके निधन की खबर दी। 56 वर्षीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन की खबर फैलते ही पूरे गिरिडीह ही नही बल्कि पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। इस क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जहां ट्विट कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं सरकार ने 6 व 7 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया है।

sawad sansar

जिले के आला अधिकारी पहुंचे असप्ताल

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार समेत जिले के कई वरीय अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे। वहीं शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावे सामाजिक और विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य लोग भी मर्सी हॉस्पिटल पहुंचकर शोक व्यक्त किए।

 

समर्थकों और कार्यकर्ताओं में छाई मायूसी

सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक थे और राज्य सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। बताया जाता है कि उन्हें रात के करीब एक बजे सीने में दर्द महसूस हुई। करीब दो बजे वे मर्सी होस्पिटल पहुंचे, जहां पूर्व से तैयार चिकित्सकों की टीम उन्हें सीधे वेंटिलेटर पर ले गई। करीब 2ः20 में उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि चिकित्सक लगातार प्रयास करते रहे और सीपीआर सहित अन्य चिकित्सीय तकनीक का उपयोग किया, लेकिन कोई फायदा नही हुआ। चार बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्स के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही उन्हें उल्टी हो गई। जो उनके श्वास नली के रास्ते धडकन तक पहुंच गई और उनकी स्थिति ओर भी ज्यादा गंभीर हो गई थी।

6 एवं 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक’ घोषित

इधर राज्य सरकार ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर ’6 एवं 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक’ घोषित किया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य के उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से ध्वज फहराया जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने ’7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने’ का भी निर्णय लिया है।

हरसिंहरायडीह स्थित श्मशान घाट में 3ः30 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की अंत्येष्टि ’रविवार को ही दोपहर बाद 3ः30 बजे गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित उसरी नदी तट पर स्थित श्मशान घाट में की जाएगी। राज्य सरकार ने उनकी अंत्येष्टि ’राजकीय सम्मान के साथ’ संपन्न कराने का निर्णय लिया है। अंत्येष्टि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.