लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति ने डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस की दी शुभकामनाएं

गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति द्वारा नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के प्रथम सेवा प्रकल्प के तहत बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित करना था।
इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. रीतेश सिन्हा, डॉ. विकास माथुर, डॉ. श्रवण, डॉ. श्यामल, डॉ. वर्षा, डॉ. वैशाली, डॉ. सौरभ तरवे को अंग वस्त्र से सम्मनित कर एक पेड़ माँ के नाम उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट में सीए विकास खेतान, सीए विकास बगड़िया, सीए संजय शर्मा एवं सीए राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।


मौके पर क्लब की अध्यक्ष लायन शालिनी बैसखियार ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा एवं सेवा का सर्वाेच्च दायित्व निभाते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों ही वर्ग समाज की मजबूत नींव हैं और उनके समर्पण को सम्मान देना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्षा शालिनी बैसखियार, क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन सरिता बरनवाल तथा क्लब कोषाध्यक्ष लायन सीमा बरनवाल की विशेष भूमिका रही। वहीं मौके पर क्लब की सदस्य नीलम भदानी, रश्मि कंधवे, रश्मि भदानी, मनीषा कपिसवे, अनिता गुप्ता, संगीता बैसखियार, रागिनी प्रकाश, रीना सिंह, मीना गुप्ता, शशिकला, कविता बरनवाल, सुनीता गुप्ता, सोना प्रकाश उपस्थित थी।

