Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी गिरिडीह ने नवजात शिशुओं और माताओं के बीच बांटे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सामग्री

करीब 30 नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को दिया गया जॉनसन बेबी किट, हॉर्लिक्स तथा सैनिटरी पैड

0 46

गिरिडीह। गिरिडीह रोटरी क्लब के द्वारा शुक्रवार को चेताडीह में संचालित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल में नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं के बीच जॉनसन बेबी किट, हॉर्लिक्स तथा सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।

 

मौके पर रोटरी गिरिडीह की वरिष्ठ सदस्या एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पूनम सहाय ने वार्ड में भर्ती माताओं को प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशुओं की स्वच्छता, पोषण और बेहतर स्वास्थ्य संबंधी को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने माताओं को शिशुओं के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं एवं माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

sawad sansar

सेवा कार्य में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष वर्णवाल, डॉ. मोहम्मद आजाद, जगजीत कौर, कार्यक्रम संयोजक मुकेश आनंद, दिलीप जैन, कृति गुप्ता, स्मिता वर्णवाल, अनुरूपा आनंद सहित अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.