Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रोटरी गिरिडीह ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कार्डियोलॉजिस्ट व जेनरल फिजीशियन चिकित्सक ने करीब 50 लोगों के स्वास्थ्य की की जांच

0 9

गिरिडीह। रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह के द्वारा मंगलवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में देवघर के त्रिदेव हॉस्पिटल से आए कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पंकज शर्मा एवं जेनरल फिजीशियन डॉक्टर राकेश कुमार द्वारा 50 लोगों को निःशुल्क उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही गोवर्धनलाल नर्सिंग होम के सहयोग से न्यूनतम दर मात्र 100 रुपए में ईसीजी की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई।

स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष वर्णवाल, शिविर संयोजक डॉ विकास लाल, प्रदीप डालमिया, डॉ तारकनाथ देव, दिलीप जैन, रवि बगड़िया, मनीष केडिया, अभिषेक जैन, देवेंद्र सिंह, पीयूष मुसद्दी सहित रोटरी नेत्र चिकित्सालय कर्मियों का अहम योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.