Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरी शोक संवेदना

कहा- रूपी सोरेन के निधन से परिवार और समाज को हुई अपूरणीय क्षति

0 8

गिरिडीह। स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर नेता प्रतिपक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों और समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

बाबूलाल मरांडी ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते .हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी अपने के चले जाने का दुख बेहद गहरा होता है और इस कठिन समय में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं। उन्होंने शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार के सभी सदस्यों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और उन्हें धैर्य एवं संबल दें।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.