Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड में डूरंड कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण

राज्यपाल ने कहा- यह आयोजन खेल संस्कृति को देगा नई ऊँचाइयाँ

813

जमशेदपुर : XLRI सभागार, जमशेदपुर में आज डूरंड कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण हुआ। माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि डूरंड कप जैसी प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का हिस्सा बनना राज्य की खेल संस्कृति के लिए मील का पत्थर है।

झारखंड में डूरंड कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण
झारखंड में डूरंड कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण

 

राज्यपाल ने कहा, “झारखंड की मिट्टी में खेलों का संस्कार बसा है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटन, स्थानीय व्यवसाय और युवाओं के मनोबल को भी सशक्त करेगा।” उन्होंने फुटबॉल को अवसरों की समानता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह खेल ग्रामीण और शहरी युवाओं को एक समान मंच प्रदान करता है, जो गलियों से स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सपना जगाता है।

sawad sansar
राज्यपाल ने कहा- यह आयोजन खेल संस्कृति को देगा नई ऊँचाइयाँ
राज्यपाल ने कहा- यह आयोजन खेल संस्कृति को देगा नई ऊँचाइयाँ

 

राज्यपाल ने केंद्र सरकार की खेल नीतियों की सराहना करते हुए ‘खेलो इंडिया’ और ‘राष्ट्रीय खेल नीति 2025’ जैसी पहलों को भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने भारतीय सेना, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ, XLRI और जमशेदपुर प्रशासन को इस आयोजन के लिए बधाई दी।

 झारखंड में आयोजित होंगे कुछ मैच
झारखंड में आयोजित होंगे कुछ मैच

 

डूरंड कप 2025 के कुछ मैच झारखंड में आयोजित होंगे, जो राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह आयोजन झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और खेलों के प्रति उत्साह को और बढ़ाएगा।

ITI

Comments are closed.