Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा नेता मनोज साहू ने पीरटांड़ और हरलाडीह मंडल के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का किया अहवान

0 12

गिरिडीह। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बीच सोमवार को भाजपा नेता मनोज साहू के द्वारा पीरटांड़ के खुखरा स्थित डिग्री कॉलेज के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह विधानसभा के 6 मंडलों में हरलाडीह और पीरटांड़ मंडल के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान समारोह में बतौर अतिथि जिलाध्यक्ष रंजीत राय, पीरटांड़ के वरिष्ठ नेता शरद भगत सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

समारोह के दौरान भाजपा नेता मनोज साहू के द्वारा पीरटांड़ मंडल के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व महामंत्री मुकेश मंडल के अलावे संतोष राणा, बालेश्वर यादव, प्रदीप सिंह, प्राण बल्लभ भगत, रेखा देवी, संजय मंडल, हीरा तुरी, सुभाष बरनवाल, दिनेश सोनार, जीवलाल पंडीत, सुरेश साव सहित अन्य पदाधिकारियों के अलावे हरलाडीह मंडल के मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय व महामंत्री केला बरनवाल व हीरालाल प्रसाद सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज साहू ने कहा कि किसी भी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनके नीचले पायदान के पदाधिकारियों का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने दोनों मंडल के पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अहवान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे जिसे भी टिकट दे हमें मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करना है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.