Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बुधवाडीह के ग्रामीण के बाड़ी में पहुंचा घायल मोर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू कुत्ते के हमले से घायल हुआ था मोर

0 109

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम टाटोकियारी टोला बुधवाडीह के रहने वाले राजेश साह के बगीचे में शुक्रवार को घायल अवस्था में मोर पहुंच गया। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद गिरिडीह के पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को वन प्रक्षेत्र के पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में शामिल वन विभाग के कर्मी बुधवाडीह पहुंचे और घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

बताया जाता है कि शुक्रवार को बुधवाडीह के रहने वाले राजेश साह अपने बगीचे में काम कर रहे थे। तभी एक मोर घायल अवस्था में उनके बाड़ी में पहुंचा। कुत्ते द्वारा हमला किए जाने से मोर के पंख के कुछ हिस्सों में चोट लगी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था की। वन विभाग द्वारा वैटनरी डॉक्टर धीरज कुमार से संपर्क कर इलाज की गई है।

sawad sansar

इस दौरान विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के घायल अथवा असहाय अवस्था में मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। ताकि जीव जन्तु का तुरंत उपचार का उन्हें संरक्षित किया जा सके।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.