Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बैलगाड़ी से पहुंचे टॉवर चौक, केन्द्र सरकार का जलाया पुतला

केन्द्र की मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल: सतिश केडिया

0 48

गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में की गई वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को सड़क पर उतरकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शहर के टॉवर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष सतिश केडिया के नेतृत्व में बैलगाड़ी पर सवार होकर शहर की सड़कों पर भ्रमण किया और केंद्र सरकार होश में आओ…. रोको मांगी बांधो धाम नहीं तो होगा चक्का जाम, बहुत हुई महंगाई की मार जल्दी हटाओ मोदी सरकार सरीखे नारे लगा रहे थे।

sawad sansar

मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि जैसे हमारे नेता ने पूर्व में बता दिया था के जैसे ही चुनाव खत्म होंगे पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि कर दी जाएगी ठीक वैसा ही केंद्र सरकार ने किया है। इस देश के प्रधानमंत्री जनता से अपील करते हैं कि देश की जनता खाने का तेल कम इस्तेमाल करें, डीजल पेट्रोल कम इस्तेमाल करें, विदेश यात्रा न करें, सोने की खरीदारी ना करें और ऐसा बोलते ही दूसरे दिन विदेश यात्रा पर रवाना हो जाते हैं। कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हर क्षेत्र में अपने काम में विफल है। बार-बार सभी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं और लीक करने वाले लोगों में भाजपा के लोग ही पकड़े जा रहे हैं। कहा कि प्रदर्शन में बैलगाड़ी पर प्रदर्शन करना जनता को सांकेतिक रूप से यह बताना है कि यह सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को इतना महंगा करने वाली है की जनता बैलगाड़ी पर चलने को विवश हो जाएगी।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से समीर राज चौधरी, मोहम्मद अली खान, अशोक विश्वकर्मा, राजेश तुरी, इतवारी वर्मा, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, परेशनाथ मित्रा, मोहम्मद निजाम अंसारी, धनंजय गोस्वामी, मोहम्मद मिराज अख्तर, लक्ष्मी कुमारी, मोहम्मद इशाक अंसारी, मोहम्मद सोहेल, दिनेश्वर कुमार, सुजीत मंडल, अमन मंडल, ऋषिकेश मिश्रा, शाहनवाज अंसारी, सरफराज अंसारी, छोटू रविदास, अतुल कुमार, मंसूर राजा, हसनैन अंसारी, साबिर खान, करण दास, इमामुद्दीन शाहनवाज, मनीर आलम, बबलू मुर्मू, सुलेमान अख्तर, बिलाल अहमद, असलम गुलाम, नदीम अख्तर, मोहम्मद चांद, मनीष वर्मा, जुनेद आलम, अहमद रजा नूरी, अख्तर इमाम, सद्दाम हुसैन, जीशान अहमद, अमानत अली, करण यादव, गोल्डी नजरी, प्रवीण हेंब्रम, संतोष वर्मा, पप्पू विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.