Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत एच.ई हाई स्कूल ने निकाली प्रभात फेरी

नशा से होने वाले नुकसान से लोगों को किया जागरूक

0 21

गिरिडीह। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को प्लस टू एच.ई. हाई स्कूल के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर झंडा मैदान, सदर अस्पताल, टॉवर चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दे रहे थे। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हम सब का एक ही नारा, नशा मुक्त जीवन हो हमारा, नशा छोड़ें, शिक्षा चुनें, नशा को ना कहें, जीवन को हां कहें, नशा छोड़ें, परिवार जोड़ें सरीखे नारे लगा रहे थे।

sawad sansar

मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधक बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की सकारात्मक भागीदारी से ही नशामुक्त समाज के निर्माण का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह जन-जागरूकता अभियान आगामी दिनों में भी विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा सके और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.