Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसीबी ने घूस लेते बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार

बिजली बिल माफ करने के नाम पर लाभुक से की थी आठ हजार की मांग

1,736

गिरिडीह। जिले के राजधनवार में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर का नाम दुर्गेश नंदन सहाय है। उन्होंने बिजली बिल माफ करने के नाम पर लाभुक से घूस की मांग की थी और बुधवार को लाभुक से आठ हजार रूपये घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने दबोच लिया। बताया जाता है एसीबी की टीम ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर दुर्गेश नंदन सहाय को गिरफ्तार करने के बाद धनवार थाना में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने साथ धनबाद ले गई है।

ITI

Comments are closed.