Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर कमिटी ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती, भाजपाईयों ने कहा

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डॉ0 मुखर्जी का बलिदान आने वाली पीड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत

0 28

गिरिडीह। भाजपा गिरिडीह नगर की ओर से सोमवार को स्टेशन रोड स्थित नगर कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती उनके चित्र पर श्रद्धां सुमन अर्पित किया गया। नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मासिक बैठक आयोजित कर भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान भाजपाईयों ने कहा कि एक देश दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेंगे…..यह एक केवल नारा नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता अखंडता के प्रति डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अट्टू संकल्प का प्रतीक था। कहा कि 1951 में उन्होंने भारतीय जनसंध की स्थापना की जिसे आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल के रूप में 1980 में निर्माण, जम्मू कश्मीर में एक देश एक संविधान एक ध्वज की भावना को लेकर उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डॉ0 मुखर्जी के सर्वाेच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

sawad sansar

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु, संत कुमार लल्लू, चुन्नूकांत, भोलेनाथ गुप्ता, दीपक यादव, राजेश जायसवाल, संजीव कुमार, संजीत सिंह, सुमन सिन्हा, सोनू चौरसिया, पवन शर्मा, अनिल सिंह, टिंकू सिन्हा, संतोष गुप्ता, पवन साव, बबली देवी, अमित आर्या, उत्तम पांडेय, संतोष भारती, दीपक कुमार उजाला, अमरदीप शर्मा, अविनाश केसरी, सरवन सिंह, अरुण गुप्ता, नितेश सिन्हा, बबलू सिंह, उमाशंकर प्रसाद सिन्हा, राहुल राज, श्रेयांश सिन्हा, विकास कुमार, लीलावती देवी, मुन्नी देवी, रामबाबू साव, मनोज कुमार मोहन, सनी कुमार, मनोज कुमार, किरण देवी, सुमन देवी सहित भाजपाई मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.