Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में 20 करोड़ के लागत से योजनाओं का शिलान्यास

गिरिडीह पहुंची गांडेय विधायक कल्पना सोरेन

704

गिरिडीह। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पहुंची गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शनिवार को सदर प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में 20 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी। इस क्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद के साथ अलगुंदा गाँव में करीब 8 करोड़ की लागत से ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रस्तावित दो ग्रामीण सड़को का शिलान्यास किया, वही सदर प्रखंड के ही घोरबाद और खावा में ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रस्तावित दो पुलों का भी शिलान्यास किया। मौके पर कल्पना सोरेन ने ग्रामीणों से रूबरू हुईं और उनकी परेशानियों से भी अवगत होने का प्रयास किया।

ITI

Comments are closed.