त्योहारों के मौके पर गिरिडीह को मिला रेलवे का तोहफ़ा, न्यू गिरिडीह स्टेशन पर हावड़ा–खातीपुरा ट्रेन का होगा ठहराव

गिरिडीह। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने गिरिडीह के लोगों को उपहार देते हुए हावड़ा–खातीपुरा (जयपुर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 03007/03008 का परिचालन शुरू किया है। इस ट्रेन का न्यू गिरिडीह स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, जिससे गिरिडीह एवं आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उक्त जानकारी पूर्वी रेलवे के ZRUCC सदस्य श्री मुकेश जालान ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा–खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल प्रत्येक रविवार रात 11:55 बजे हावड़ा से रवाना होकर सोमवार सुबह 5:53 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा (जयपुर)–हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार रात 10:20 बजे न्यू गिरिडीह से रवाना होगी।


यह स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष रेल सेवा लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान इस विशेष ट्रेन के परिचालन एवं न्यू गिरिडीह में ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को अपने घर आने-जाने में काफी सुविधा और राहत मिलेगी l

