Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने भरकट्टा थाना क्षेत्र में संचालित धान के गोदाम में की छापेमारी

665 लीटर अवैध विदेशी शराब सहित शराब बनाने वाली समाग्री जप्त

0 327

गिरिडीह। उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश पर गिरिडीह के अधीक्षक उत्पाद शिव कुमार साहू के द्वारा नकली और अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्पाद अधीक्षक द्वारा उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भरकट्टा थाना के अंतर्गत चिताखारो गाँव में एक धान के गोदाम में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध विदेशी शराब बनाने वाली सामग्री जप्त की गई।

sawad sansar

इस दौरान 370 लीटर स्पिरिट, 665 लीटर अवैध विदेशी शराब, 5 लीटर केरामेल, चार हजार पीस खाली बोतल, 1000 पीस कार्टून, 11000 पीस ढक्कन, 1000 पीस होलोग्राम जप्त किया गया। साथ ही चार अभियुक्तों के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया है। छापामारी टीम में भरकटट्टा थाना प्रभारी अमन कुमार के अलावे जिला पुलिस बल सहित सशस्त्र एव गृह रक्षक जवान शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.