Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार तेजलाल साव की मौत

0 179

गिरिडीह। गिरिडीह – डुमरी मुख्य मार्ग स्थित पीरटांड़ पेट्रोल पम्प के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार 55 वर्षीय चेतलाल साव की मौत हो गई। मृतक पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खुखरा पंचायत के जमुआ टांड़ का रहने वाला था।

बताया जाता है कि चेतलाल साव अपने बाइक नंबर जेएच 11डब्लू 5455 घर से पीरटांड़ जा रहा था। इसी क्रम में पीरटांड़ पेट्रोल पम्प के पास डुमरी की ओर से आ रहे जेएच 09 बीबी 6108 नंबर के पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे चेतलाल साव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरन्त पीरटांड़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चेतलाल को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां घटना की सूचना मिलने के पूर्व से मौजूद भाजपा नेता मनोज साहू, मोहम्मद सलीमुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोगों ने तत्काल इलाज शुरू करवाया, लेकिन इलाज के दौरान ही चेतलाल साव की मौत हो गई। इधर घटना से जहां मृतक के परिजन मर्माहत है वहीं पीरटांड़ पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.