Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मंत्री सुदिव्य कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचते ही मचा चीत्कार, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

शव यात्रा मेें गुंजा जब तक सुरज चांद रहेगा, सोनू भैया तेरा नाम रहेगा

0 3

गिरिडीह। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों और झामुमो कार्यकर्ताओं में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के दौरान परिजन, कार्यकर्ता और समर्थक भावुक नजर आए। पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। आवास पर पहुंचने से पूर्व मर्सी हास्पिटल से उनके पार्थिव शरीर को पहले पार्टी का जिला कार्यालय ले जाया गया। जहां से उनके पार्थिव शरीर को पूरे शहरी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आवास पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया जा रहा नारा जब तक सूरज चांद रहेगा, सोनू भैया का नाम रहेगा की गुंज सुनाई दे रही थी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.