Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

टॉवर चौक के पास ट्रक ने ट्रेक्टर को मारी टक्कर, सब्जी बिक्रेता हुआ गंभीर रूप से घायल

0 635

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के टॉवर चौक में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में फल बेचने वाले एक युवक को गंभीर चोटें आईं है। बताया जाता है कि मोहम्मद दिलशाद टॉवर चौक पर अपनी फल की दुकान लगा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर आगे बढ़ते हुए सीधे दिलशाद के पैरों पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

sawad sansar

हादसे के बाद आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल दिलशाद को सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले जाकर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.