Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड लोकतांत्रिक छात्र मोर्चा के गठन को लेकर जेएलकेएम की हुई बैठक छात्रों के 21सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन

0 38

गिरिडीह। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में रविवार को उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड लोकतांत्रिक छात्र मोर्चा के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड लोकतांत्रिक छात्र मोर्चा के केंद्रीय संयोजक डॉ. उदय मेहता, जेएलकेएम केंद्रीय महासचिव राजदेश रत्न, केंद्रीय महासचिव महेंद्र मंडल, संगठन मंत्री महराज मंडल, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष दिनेश साहू, केंद्रीय संगठन सचिव यमुना मंडल, केंद्रीय सचिव प्रेम नायक , डुमरी प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो, डुमरी विधायक प्रतिनिधि सुजीत पटेल, अल्प संख्यक मोर्चा का कार्यकरी अध्यक्ष सैफुद्दीन अंसारी, जेएलकेएम महिला मोर्चा गिरिडीह जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, मेयर प्रत्याशी फूल देवी सहित पार्टी के कई नेताओं के अलावे काफी संख्या छात्र छात्राएं मौजूद थे।

बैठक में झारखंड लोकतांत्रिक छात्र मोर्चा का गठन करने के उद्देश्य से 21 सदस्यीय कमिटी बनाया गया। जिसमें अंजली कुमारी, शिया कुमारी, शिल्पी त्रिवेदी, सलमान अंसारी, सोनू,काजल सिन्हा, संतोष तिवारी,सुषमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रोहित कुमार, कृष चंद्रवंशी, विकाश कुमार, राजकुमार यादव, रूपेश राय, कमलेश कुमार, अभिजीत कुमार वर्मा, संजय मंडल, चंदन कुमार यादव, उदय राय, गौतम कुमार राय, टुनटुन कुमार, नूपुर कुमारी , हरीश कुमार साव, करण यादव, नीरज पासवान ,चंदन शर्मा, अजय कुमार, विकास कुमार वर्मा, विकास कुमार, रोहित कुमार साव, पंकज कुमार, देव कुमार राय, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, कोमल शर्मा, निखित प्रवीण, संतोष कुमार यादव, दिनेश महतो, शहीद अंसारी, जागेश्वर महतो को शामिल किया गया।

sawad sansar

मौके पर छात्रों ने कहा कि JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो के छात्र हित के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हम सब मिलकर झारखंड लोकतांत्रिक छात्र मोर्चा को मजबूत करने का संकल्प लिया। ताकि छात्रों की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाया जा सके और समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

बैठक में जेएलकेएम राजकुमार दास, JLKM के अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय सचिव ताजुद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव, हर्षित भदानी, विकास झारखंडी, अर्जुन पंडित, बसंत तांती, सुभाष चौधरी, संदीप मल्लाह, रंजन मंडल, वतन शाह, टिंकू राणा, गोविंद वर्मा, विकाश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.