Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड बंद के समर्थन में पपरवाटांड़ में सड़क जाम, आंदोलनकारियों ने उठाई सात सूत्री मांग

पेंशन, आश्रितों की सीधी नियुक्ति और सम्मान राशि समेत मांगों को लेकर प्रदर्शन; सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

0 25

गिरिडीह। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को झारखंड बंद के समर्थन में आंदोलनकारियों ने पपरवाटांड़ टोल टैक्स के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आंदोलनकारियों के लिए पेंशन की व्यवस्था करने, उनके पुत्र-पुत्रियों की सीधी नियुक्ति करने तथा जेल जाने की वैधता की शर्त समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान राशि देने सहित सात सूत्री मांगें सरकार के समक्ष रखीं।

sawad sansar

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष नारायण राणा और देवंती भारती ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उनका आरोप है कि सरकार की ओर से सम्मान और अधिकार देने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक किया जाएगा।

सड़क जाम की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आंदोलनकारियों से सड़क खाली करने की अपील करते हुए यातायात व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया।

प्रदर्शन में नारायण राणा, देवंती भारती, सुरेंद्र हेम्ब्रम, रघुनाथ सिंह, सुलेमान अंसारी, विनोद पांडेय, अशोक हांसदा, पूरन तुरी, शिवाजी मुर्मू, असलम अंसारी, अर्जुन सिंह और पुलूस हांसदा समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.