Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो जिला कार्यालय में रूपी सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार की मंत्री श्वेता शर्मा हुई शामिल, कहा पति के बाद मां समान रूपी सोरेन को खोया

0 12

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में गुरुवार को श्रद्धांजली सभा कआयोजन किया गया। जिसमें दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार की पत्नी झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि हिलव्यू हॉस्पिटल रांची में पिछले बीस दिनों से इलाजरत रूपी सोरेन का बुधवार की शाम को निधन हो गया।

मौके पर झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा ने कहा कि रूपी सोरेन के रूप में मैंने माता को खोया हैं। वो मेरी माँ जैसी थी। एक महीने में मैंने पहले पति और अकि ब माता तुल्य रूपी सोरेन को खोया हैं। यह हमारे लिए बहुत दुःखद क्षण है। वहीं झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा रूपी सोरेन का गिरिडीह से गहरा नाता रहा है।

sawad sansar

दिशोम गुरू शिबू सोरेन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस सहित अन्य कार्यक्रमों में भी वो गिरिडीह आती रहीं हैं। वो अब इस दुनियांँ में नहीं रहीं यह झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के लिए दुःखद क्षण है। महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार व पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से पूरा झामुमो परिवार मर्माहत है।

श्रद्धांजली सभा में बबली मरांडी, दिलीप मंडल, नुनूराम किस्कू, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप रजक, विजय सिंह, अभय सिंह, जाकिर हुसैन, हरिमोहन कंधवे, बंटी केडिया, संजय वर्मा, पवन सिंह, मुमताज वारसी तुफान, शाहरूख खान, अंकित सहाय, मो0 नसीम, मो नौशाद, प्रमिला कुमारी, मेहताब मिर्जा, राकेश कुमार सिंह, रूपेश रजक गोपाल शर्मा, मोहन दास, अभिमन्यु दास, मन्नू दास सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.