Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया काला दिवस, टावर चौक पर किया विरोध प्रदर्शन

लोकतंत्र की हत्या बंद करो और वोट चोरी नहीं चलेगी के लगाए नारे

0 10

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कांग्रेस भवन से टावर चौक तक विरोध प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया तथा ‘ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’, ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ और ‘वोट चोरी नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की निष्पक्षता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को प्रदर्शन से रोकने और सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक अधिकारों को बचाने के लिए है। पार्टी इस संघर्ष को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाएगी।

sawad sansar

प्रदर्शन में अजय कुमार सिन्हा, राजेश तुरी, अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद सोहेल, सरफराज अंसारी, बिलाल अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.