Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दलित महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

तिसरी बीडीओ का फुंका पुतला, पीडित को धमकी देने का लगाया आरोप

756

गिरिडीह। तिसरी बीडीओ के ऊपर दलित महिला द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप के बाद मंगलवार को तिसरी के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिसरी के गांधी मैदान से प्रतिवाद मार्च निकाल कर तिसरी बाजार का भ्रमण किया और बीडीओ के विरुद्ध कई नारे लगाए। इसके तत्पश्चात वे सभी तिसरी चौक पहुंचे, जहां उनके द्वारा तिसरी बीडीओ का पुतला दहन किया गया।

मौके पर उपस्थित जिला मंत्री मनोज यादव ने बताया कि दलित महिला को जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, भाजपा के लोग चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि तिसरी बीडीओ द्वारा महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद अब उनके पति को भी धमकी दिया जा रहा है। महिला के पति पारा शिक्षक है और उन्हें पत्र जारी कर स्पष्टीकरण का मांग किया गया है। कहा कि विधायक बाबूलाल मरांडी और सांसद अन्नपूर्णा देवी को मामले से अवगत करा दिया गया है। अगर जरूरत पड़ेगी तो वे लोग भी दलित महिला को न्याय दिलाने के लिए आगे आएंगे।

sawad sansar

मौके पर पीड़ित महिला रेखा देवी, रविंद्र पंडित, गोपी रविदास, नरेश यादव, उपेंद्र साव, सुनील शर्मा, संजय यादव, माला सिन्हा, अनिल शर्मा, गंदोरी रविदास सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

ITI

Comments are closed.