जमुआ चौक में चलाया गया स्वच्छता अभियान

जमुआ/गिरिडीह : आज युवा समूह की पहल पर जमुआ चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में समाजसेवी विश्वनाथ सिंह, मो आलम, दिवस कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी सहित युवा साथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अभियान से पहले बैठक कर जमुआ चौक को स्वच्छ रखने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर जमुआ चौक में सफाई अभियान चलाया।


इस दौरान दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों के आसपास साफ-सफाई रखें और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। साथ ही, स्वच्छता के लिए उपलब्ध चार बैटरी चालित सफाई गाड़ियों के संचालन और उनकी जिम्मेदारी तय करने को लेकर प्रशासन के साथ चर्चा की गई।
इस अभियान में युवाओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और दुकानदारों की सहभागिता देखने को मिली। सभी ने जमुआ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।

